बीच सड़क चार युवकों ने स्कूल वैन पर मारा पत्थर-चालक को धमकी, पांचवीं की छात्रा घायल
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 11 -- यूपी के गोरखपुर में गुलरिहा क्षेत्र में बाइक सवार चार युवकों ने ओवरटेक करने के दौरान स्कूल वैन पर पत्थर मार दिया। पत्थर लगने से वैन का साइड शीशा टूट गया और उसकी चपेट में आकर वैन में बैठी पांचवीं कक्षा की छात्रा घायल हो गई। चालक ने युवकों का विरोध किया तो आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाइक से फरार हो गए। चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहजा निवासी सुभाष प्रसाद एक्सीलेंस एकेडमी बरगदहीं में स्कूल वैन चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर वह रोज की तरह बच्चों को स्कूल से लेकर मंदिर बाजार की ओर जा रहे थे। करतहिया चौराहे के पास पहुंचने पर पीछे से पल्सर बाइक पर सवार चार युवक वैन को ओवरटेक करने लगे। आरोप है कि ओवरटेक करने के दौरान बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.