रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर। 23वीं सीनियर राष्ट्रीय बीच वॉलीबॉल पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप 9 से 12 मार्च तक पुडुचेरी में आयोजित होगी, जिसमें उत्तराखंड की सीनियर पुरुष एवं महिला टीमें प्रतिभाग करेंगी। उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की सचिव सपना देवी ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में 27 फरवरी को आयोजित होगा। ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, माता-पिता या स्वयं के उत्तराखंड में सरकारी विभाग में कार्यरत होने का प्रमाणपत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.