बीच रास्ते से कार हटाने के लिए कहने पर युवक को पीटा
नोएडा, जून 4 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-2 क्षेत्र में बीच रास्ते में खड़ी कार हटाने के लिए बोलना युवक को भारी पड़ गया। नाराज कार मालिक ने अपने तीन साथियों संग मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। पीड़ित ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के रवि एनक्लेव निवासी विधिचंद यादव ने पुलिस को बताया कि वह परिवार संग रहते हैं। वह 29 मई की रात करीब नौ बजे पत्नी का उपचार कराकर घर लौट रहे थे। सड़क पर बीचोंबीच खड़ी कार से रास्ता बंद पड़ा था। विधिचंद ने वाहन हटाने को कहा। आरोप है कि इस बात पर कार मालिक नाराज हो गया। उसने अभद्रता करते हुए अपने साथियों को बुला लिया। इसका विरोध करने पर चारों ने मारपीट की।पीड़ित ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर जान बचाई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों की हरकत से पीड़ित डरा हुआ है। पुलिस से श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.