लखनऊ, मार्च 9 -- गर्मी का दौर अभी शुरू हुआ ही है। एसी बसें दम तोड़ने लगीं हैं। एक दिन पहले चार एसी बसें बीच रास्ते सवारी उतारकर लौट आई। सोमवार को भी आलमबाग बस अड्डे से आगरा जा रही रोडवेज की एसी जनरथ बस से सफर करना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया। सुबह 11 बजे के करीब बस अड्डे से रवाना हुई एसी जनरथ बस कन्नौज के पास एसी का कूलिंग सिस्टम अचानक ठप हो गया। कुछ देर बाद बस में उमस शुरू होने पर बस के यात्रियों ने बस को तिरवा कट के पास रोकवा दिया। जहां बस में सवार सभी 38 यात्री बस में एसी काम नहीं करने की बात करते हुए हंगामा करने लगे और पूरा किराया वापस मांगने लगे। दोपहर साढ़े तीन के करीब बस कंडक्टर विकास कुमार का फोन अवध डिपो के एआरएम सत्यनारायण चौधरी के पास आया। उन्होंने यात्रियों को समझाते हुए आगरा पहुंचाने की बात कहीं। लेकिन यात्री बगैर ...