बीच रास्ते में शराब पार्टी, विरोध पर ईंट से हमला
जौनपुर, मई 20 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बराई गांव में बीच रास्ते बुलेट खड़ी कर साथियों संग शराब पी रहे एक मनबढ़ युवक ने रास्ता मांगने पर अधेड़ पर ईंट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं, दबंगई दिखाते हुए आरोपी ने अपनी बुलेट बाइक साइकिल पर चढ़ाकर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बराई गांव निवासी राजेश यादव के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे वह खेत में पानी लगाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में राज वर्मा के घर के सामने गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ बीच रास्ते पर बुलेट खड़ी कर चारपाई डालकर शराब पी रहा था, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। यह भी पढ़ें- बीच रास्ते शराब पार्टी, विरोध पर ईंट से हमला राजेश याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.