नई दिल्ली, मई 25 -- चीन ने एक बार फिर हद पार करते हुए भारत को चेतावनी दी है। इस बार मुद्दा दलाई लामा का है। भारत के लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर पर अवैध दावा करने वाले चीन ने भारत को दलाई लामा के मामले से दूर रहने को कहा है। दरअसल चीन तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन को लेकर घबराया हुआ है। हाल ही में नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह चीन का आंतरिक मामला है और भारत को इससे दूर रहना चाहिए। चीनी प्रवक्ता यू जिंग ने इसे लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है और भारत इसमें दखलअंदाजी न करे। वहीं चीनी दूतावास ने भारत से यह मांग भी की है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल 'तिब्बत की आजादी' की मांग करने वाले...