बीच में बैठा था दोस्त, पीछे से सिर में मार दी गोली, भोपाल में चलती बाइक पर खौफनाक वारदात
वार्ता, सितम्बर 20 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह चलती मोटरसाइकिल पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पीछे बैठा था और उसने बीच में बैठे युवक के सिर से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र की है। निशातपुरा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय इखलास उर्फ ताशी के रूप में हुई है। वह पेंटरी का काम करता था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की तलाश शुरू कर दी है।मछली पकड़ने जा रहे थे तीनों पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह ताशी अपने दोस्त अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य युवक के साथ मोटरसाइकिल से मछली पकड़ने जा रहा था। मोटरसाइकिल तीसरा युवक चला रहा था, जबकि ताशी बीच में और अलीम पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.