बागपत, मार्च 9 -- परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। इस बार अभियान में बेसिक शिक्षा विभाग उन बच्चों पर फोकस बढ़ाएगा जिनकी बीच में पढ़ाई छूट गई है। ऐसे बच्चों के अभिभावकों से मिलकर दोबारा विद्यालयों में प्रवेश कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए इस बार स्कूल चलो अभियान को और अधिक व्यापक रूप से चलाने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान में सिर्फ नए बच्चों के नामांकन पर ही नहीं, बल्कि एक कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने की बजाय पढ़ाई छोड़ने वाले (ड्राप आउट) बच्चों पर भी नजर रखी जाएगी। अभियान युद्ध स्तर पर चलेगा। हर घर में शिक्षक पहुंचकर बच्चों ...