नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं, खास तौर पर मेडिकल के फील्ड से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अगर आपने भी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर वैकेंसी के लिए अप्लाई किया था, तो यह खबर आपको एक बड़ा झटका दे सकती है। दरअसल, बीपीएससी ने राज्य के अलग-अलग सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 1,711 असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशलिटी) के पदों पर होने वाली पूरी भर्ती प्रक्रिया को अचानक रद्द कर दिया है। यह फैसला उन हजारों कैंडिडेट्स के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है, जो महीनों से इस भर्ती के पूरे होने का इंतजार कर रहे थे और अपने सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे थे।क्यों की गई रद्द टीओआई की रिपोर्ट में छपी जानकारी के मुताबिक, यह रद्दीकरण विज्ञापन संख...