बीच बाजार सरेराह नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी पर एक्शन
संवाददाता, अक्टूबर 16 -- जवां (अलीगढ़), संवाददाता। अलीगढ़ में थाना जवां क्षेत्र के कस्बे के बाजार में 17 वर्षीय किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, मगर न्यायालय से उसे जमानत मिल गई। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के पीछे महिला सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था न करने व लापरवाही की बात सामने आई। इस पर एसएसपी नीरज जादौन ने जवां थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। यह घटना 10 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे हुई थी। गभाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनकी 17 वर्षीय भतीजी पढ़ने के लिए जवां क्षेत्र के कस्बे में गई थी। आरोप है कि वहां गांव सौंगरा निवासी गणेश शर्मा उर्फ गुड्डू ने किशोरी का पीछा कर पीछे से उसके बाल पकड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.