बदायूं, मार्च 15 -- बीच बाजार रेडीमेट गारमेंट की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर के छह सड़का से खैराती चौक के बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय के भाई की दुकान है। सुबह 10 बजे आसपास के दुकानदारों ने धुआं निकलता देखा। दुकान की ऊपरी मंजिल से धुंआ लगी। लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...