फतेहपुर, मई 21 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के इसाइनपुरवा देवीगंज निवासी दीपक ने बताया कि 19 मई की रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोसी धर्मेंद्र, उसकी पत्नी कमला, पुत्र शनी, नगेंद्र और नेहा मिलकर बीरेंद्र की पिटाई कर रहे थे। शोर सुनकर जब वह अपनी पत्नी रामा देवी के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें दीपक, उनकी पत्नी और बेटी आरती घायल हो गए। हमले में उसका और पत्नी का सिर फट गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...