कन्नौज, मार्च 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के लक्षीराम नगला गांव के रहने वाले टेंपो चालक के साथ कुछ लोगों ने उस समय मारपीट कर घायल कर दिया, जब वह दो पक्षों में हो रहे विवाद में बीच-बचाव कर रहे थे। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उन्हें कोतवाली ले गए। लक्षीराम नगला गांव निवासी रवींद्र पुत्र महावीर ने बताया कि वह टेंपो चलाता है। गाड़ी लेकर वह छिबरामऊ जा रहा था। रास्ते में गांव के ही दो पक्षों के बीच आपस में मारपीट हो रही थी। उसने झगड़ा कर रहे लोगों को अलग कर बीचबचाव कर दिया। इस पर गुस्साए कुछ लोगों ने उसे घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ परिजन उसे कोतवाली ले गए। पुलिस ने उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से उसे जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया गया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.