बीच-बचाव पड़ा भारी! पूर्व प्रधान के भतीजे की चाकू गोदकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- बुलंदशहर, संवाददाता: नगर के देवीपुरा मोहल्ले में शुक्रवार देर रात दो युवकों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करना गांव मौसमगढ़ निवासी पूर्व प्रधान के भतीजे 21 वर्षीय हनी को भारी पड़ गया। आरोप है कि घटना के दौरान हनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। शव के गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने मौसमगढ़ के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी, एसपी सिटी ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने शनिवार दोपहर मुख्य आरोपी अनिकेत निवासी देवीपुरा को घेर लिया और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.