पीलीभीत, मार्च 4 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवम सक्सेना ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 2 मार्च को रात 10 बजे पड़ोस के तुल्ला की पुत्री मुस्कान और पति भूरा निवासी नौगवां पकड़िया आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। वह इन लोगों को बचाने लगा तो तुल्ला और भूरा ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...