पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी राजू सोनकर ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 1 अप्रैल को रात 10 बजे वह अपने घर जा रहा था। तभी पड़ोसी संजय पुत्र माखनलाल अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी संजय ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। थोड़ी देर बाद आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ दोबारा मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...