कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पर दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मखऊपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल की देर शाम पड़ोसी आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। एक तरफ से ओमशंकर व उसका भाई शिवबाबू थे। जबकि, दूसरे पक्ष से नंगू और उसका भाई विजय थे। पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी मनीषा देवी ने बीच-बचाव किया। इस पर आरोपियों ने आपस की लड़ाई छोड़कर उसी की पिटाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में देवर-भाभी को पीटा, केस हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित तथा उसके नौ साल के बेटे आदित्य को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस न...