गढ़वा, मार्च 5 -- रंका। थाना क्षेत्र के रंका पंचायत कला के मुखिया रंजीत सोनी को लाठी डंडा से मारकर घायल कर दिया गया। थाना प्रभारी रवि केशरी ने बताया कि विनय सोनी के पुत्र शिव सोनी के घर का वीडियो अतुल सोनी बना रहा था। उस दौरान शिव ने वीडियो बनाने पर एतराज जताया। उसी दौरान विवाद बढ़ने से दोनों के बीच मारपीट हुई। सूचना पाकर रंजीत बीचबचाव करने पहुंचे। उसी दौरान उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसके बाद इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...