पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुजकसावान निवासी नीरज यादव पुत्र कल्लू यादव ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 25 फरवरी को रात साढ़े 10 बजे वह अपनी बाइक से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह गुरु रामदास होजरी वाली गली में पहुंचा। तभी गली के अंदर अर्जुन पुत्र केसरी लाल निवासी मोहल्ला तुलाराम और उसका एक साथी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। अर्जुन ने लोहे की सरिया से उसके ऊपर प्रहार किया। जिससे वह घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...