हरदोई, मार्च 26 -- सुरसा। बंधिया मजरा मरसा गांव में पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक जदुनाथ के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि समझाने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...