नई दिल्ली, जून 14 -- भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश से बाधित IND vs AFG मैच 25-25 ओवर का हुआ। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के दम पर भारत के सामने 195 रनों का टारगेट रखा, अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर भारत के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक ठोकते हुए 102 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी इस पारी पर पानी तब फिरा जब टीम इंडिया ने इस टारगेट को 13 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। इस मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए नीतीश कुमार रेड्डी पहुंचे तो उन्होंने अपने जेस्चर से हर किसी का दिल जीत लिया। यह भी पढ़ें- गंभीर की मदद से गुरबाज ने भारत के खिलाफ जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, हुआ ख...