बीच नदी में नाव का नट-बोल्ट टूटा, एसडीआरएफ ने यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता बरारी से महादेवपुर घाट के बीच नावों के खराब होने का सिलसिला जारी है। रविवार की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे बरारी से महादेवपुर जा रही नाव हाई लेवल के पास खराब हो गई। उस नाव पर लगभग सौ यात्री सवार थे। जांच में पता चला कि नाव के दो नट-बोल्ट टूट गए थे। सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी गई। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कुमार नीलू अपनी टीम के साथ पहुंचे। उस नाव के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे को एसडीआएफ ने रेस्क्यू किया और बोट से गंतव्य स्थान तक पहुंचाया। उसके बाद दूसरे नाव को वहां लाया गया। उस नाव से अन्य यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। बाद में खराब हुए नाव के नट-बोल्ट को बदलकर वहां से निकाला गया। नाव के ठीक होने तक वहां पर एसडीआरएफ के दो बोट को रिजर्व में रखा गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी बीच नदी में कई बार नाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.