उरई, मार्च 21 -- उरई, संवाददाता। शहर के मुख्य शहीद भगत सिंह चौराहे पर शनिवार सुबह दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच लात-घूसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो गया। इसकी इलाके में चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना उरई कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई, जहां दोनों युवक आपस में भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान मौजूद होमगार्ड तमाशबीन बने घटना को देखते रहे। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक शुरू हुए विवाद ने कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया और दोनों युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान वे एक-दूसरे को गाली-गलौज करते भी नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुके। दोनों के बीच काफी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.