बीच गांव से शराब का ठेका बाहर कराने की मांग
हमीरपुर, मई 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की जिला प्रचारक ने गांव की बीच देशी शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन देकर शराब ठेका हटवाने की मांग की। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की जिला प्रचारक पार्वती धुरिया ने दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव ग्राम करहिया की बीच बस्ती में देशी शराब का ठेका संचालित है। इस ठेका में शराब के शौकीन शराब का सेवन करने के पश्चात लड़ाई झगड़ा करते है। महिलाओं और बच्चियों पर छीटा कसी करते है। झगड़ा होने पर गांव के युवा बीच बचाव करते है तो उनको स्थानीय पुलिस बिना किसी बात के उठाकर ले जाती है। जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में डूब रहा है। उन्होंने बीच बस्ती से शराब का ठेका स्थानांतरित कर गांव के बाहर संचालित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.