भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : महादेवपुर से बरारी आ रही नाव बीच नदी में खराब हो गई। घटना मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। खराब होने के बाद नाव बहकर इंजीनियरिंग कॉलेज घाट के पास पहुंच गई। नाव पर लगभग सौ यात्री सवार थे। नाव के बीच नदी में बंद होते ही उसपर सवार यात्री परेशान हो गए। यात्री ने ही इसकी सूचना तुरंत एसडीआरएफ को दी। एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कुमार नीलू ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम पहुंची और नाव पर सवार बुजुर्ग, बीमार, महिलाएं और बच्चों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें एसडीआरएफ के बोट से बरारी पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- फ्री नाव सेवा शुरू, नाविकों को प्रति यात्री प्रशासन देगा किराया उसके बाद बड़ी नाव को वहां लाकर खराब हुए नाव को उससे टोचन कर बरारी पहुंचाया गया। नाव पर सवार अनमोल कुमार ने बताया कि बीच नदी में नीचे कु...