हरिद्वार, मई 2 -- सान्या (चीन) में आयोजित छठे बीच एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी यथार्थ देशवाल को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्मानित किया। कैंप कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने यथार्थ की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि यथार्थ देशवाल ने कबड्डी में रजत पदक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि यथार्थ देशवाल ने भारतीय टीम के छह सदस्यीय दल में शामिल होकर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले भी राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- एसोसिएशन ने कबड्डी में गोल्ड, सिल्वर जीतने वाले 3 खिलाड़ियों को किया सम्मानित कार्य...