बीचामहल से बलरामपुर गांव की सड़क जर्जर, राहगीरों को हो रही परेशानी
पाकुड़, जून 21 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के बीचामहल से बलरामपुर गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली के आंसू रो रही है। यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे में बरसात के समय पानी जम जाते हैं जिससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों के साथ आवागमन करनी पड़ रही है। यह सड़क सिर्फ बलरामपुर ही नहीं, बल्कि आस-पास के कुल पांच से छः गांवों के लोगों को जोड़ती है और मुख्य बाजार जाने वाला एकमात्र रास्ता है। सड़क की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीरों का इस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों की परेशानियाँ वहीं स्थानीय ग्रामीण गौतम मंडल, संदीप मंडल, कंचन साह, अमित मंडल ने बताया कि यह सड़क पुरी तरह जर्जर हो चुकी है, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.