पाकुड़, अप्रैल 16 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बीचपहाड़ी गांव में गुरुवार को ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नव भारत जागृति केन्द्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर का मुख्य फोकस चर्म रोगों से संबंधित समस्याओं पर रहा, क्योंकि गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है। इस दौरान कुल 130 ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार ने कुल 97 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जांच के दौरान दाद, खुजली, मुंहासे, पुराने घाव एवं फोड़े-फुंसी जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। सभी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.