हापुड़, जून 26 -- बीचपट्टी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर मिली शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन और जलापूर्ति व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में पाया गया कि बीचपट्टी के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। जांच के दौरान पेयजल के दो निजी कनेक्शन क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले, जिनके कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही थी। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को इन कनेक्शनों की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।नगर पालिका अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बीचपट्टी क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन का गहन निरीक्षण किया गया है। जांच के दौरान कहीं भी पाइपलाइन में...