उन्नाव, फरवरी 13 -- बीघापुर। पुलिस सर्किल क्षेत्र के बीघापुर, बिहार, अचलगंज थाना परिसर में सीओ बीघापुर मधुप नाथ मिश्र ने ऑपरेशन दस्तक हिस्ट्रीशीटर चेकिंग अभियान के तहत हाजिरी ली। अचलगंज थाना क्षेत्र के कुल 18 हिस्ट्रीशीटरों, बीघापुर कोतवाली में 20, बिहार थाना क्षेत्र के 15 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया। सीओ ने सत्यापन दौरान समस्त हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान स्थिति कार्य विवरण, संपर्क नंबर, अपराध व पारिवारिक विवरण, निवास स्थान आदि विवरण डोजियर फॉर्म में अंकित किया गया। सभी हिस्ट्रीशीटरों को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.