उन्नाव, मार्च 22 -- बीघापुर। नगर पंचायत में रविवार दोपहर खाद्य विभाग की टीम के अचानक पहुंचने से बाजार में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही अधिकांश किराना दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए, जबकि कुछ दुकानदार दुकान बंद नहीं कर सके और जांच का सामना करना पड़ा। सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार, पल्लवी शर्मा व रुचि बाजपेई की टीम नागेश्वर रोड और सब्जी मंडी क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची थी। जांच टीम को देखते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदार ग्राहकों को सामान देना छोड़कर दुकानें बंद कर भाग निकले। टीम ने कुल छह दुकानों की जांच की, जिसमें सब्जी मंडी स्थित शैलेंद्र किराना स्टोर, अशोक किराना भंडार और श्याम सुंदर किराना भंडार से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसके अला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.