उन्नाव, मार्च 8 -- सुमेरपुर। बीघापुर तहसील के भगवंतनगर क्षेत्र में इन दिनों कानून व्यवस्था और प्रशासनिक इकबाल को ठेंगा दिखाते हुए अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जोरों पर है। 'खाकी और खादी' (पुलिस और सफेदपोश नेता) की कथित मिलीभगत से फल-फूल रहे इस अवैध धंधे ने किसानों की उपजाऊ जमीन को तालाब में तब्दील कर दिया है। रसूख का आलम यह है कि माफिया खुद को एक माननीय विधायक का करीबी बताकर अधिकारियों पर धौंस जमाते हैं, जिसके डर से प्रशासन भी कार्रवाई करने से कतरा रहा है। शिकायतकर्ताओं को मिलती है धमकीग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस पूरे खेल में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। यदि कोई ग्रामीण हिम्मत जुटाकर पुलिस या तहसील प्रशासन से शिकायत करता है, तो विभाग के ही कुछ लोग माफियाओं को शिकायतकर्ता का नाम और मोबाइल नंबर लीक कर देते हैं। इसके बाद शुर...