बीकोठी थाना क्षेत्र का निवासी था मृतक
पूर्णिया, अप्रैल 5 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के ढोकवा मोड़ मुसहरी के समीप शुक्रवार की सुबह मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक की पहचान बीकोठी थाना के गुलाब टोल मलडीहा निवासी बिजेन्द्र ऋषि उर्फ बीजो ऋषि (50) के रूप में हुई है। लाश मिलने की सूचना पर धमदाहा थाना पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की है। इस बावत मृतक के पुत्र रविन्द्र ऋषि ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता गुरुवार की शाम घर से गायब थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने अपने रिश्तेदार तथा आस-पड़ोस के गांवों में काफी ढूंढा। इस दौरान बीजो ऋषि के मोबाइल पर फोन भी किया गया। परंतु गुरूवार की रात से ही उनका मोबाइल बंद आ रहा था। धमदाहा थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर शनिवार को वे थाना पहुंचकर अपने पिता की तस्वीर से पहचान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.