बीकॉम में 11वां कटऑफ जारी
प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीकॉम में प्रवेश के लिए 11 वां कटऑफ जारी कर दिया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 434 से 435.50 अंक निर्धारित किया गया है। ओबीसी में 388.49 से 389.90, ईडब्ल्यूएस में 401.70 से 404.285 और एसटी में137 से 145 अंक है। प्रवेश सीटों की उपलब्धता और मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। 11वें कटऑफ में चयनित अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने की प्रक्रिया 17 अगस्त को दोपहर एक बजे से रात 11:55 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इविवि के समर्थ एडमिशन पोर्टल पर अपने छात्र पोर्टल में लॉगइन कर सीट आवंटन की स्थिति देखें और निर्धारित समय के भीतर शुल्क जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.