बीकॉम में अमीषा गोयल ने किया यूनिवर्सिटी टॉप, गोल्ड मेडल से सम्मानित
शामली, जुलाई 21 -- शामली। शहर के हिन्दू महिला महाविद्यालय की मेधावी छात्रा अमीषा गोयल ने बीकॉम सत्र 2025-26 की परीक्षा में 82.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में अमीषा गोयल को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता से हिन्दू महिला महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ने अमीषा गोयल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्रा की उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और इससे अन्य छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.