प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आधारित बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एके कनौजिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा में कुल 2710 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 2122 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 78.30 रहा।505 विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा (द्वितीय परीक्षा) के लिए अर्ह है जबकि 82 छात्र असफल रहे। वहीं 201 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। एक छात्र के विरुद्ध अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) का मामला दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को अपना परिणाम समर्थ पोर्टल के माध्यम से देखने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...