बीकॉम द्वितीय वर्ष में 80.27 प्रतिशत विद्यार्थी पास
प्रयागराज, मई 18 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने बीकॉम द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 1881 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1510 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.27 रहा। पीआरओ प्रो. जया कपूर की ओर से जारी से सूचना के अनुसार 268 परीक्षार्थियों को द्वितीय परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। वहीं 77 छात्र परीक्षा में असफल रहे। 21 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, जबकि चार छात्रों पर यूएफएम (अनुचित साधन प्रयोग) के मामले दर्ज किए गए। एक छात्र को डिटेंड घोषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.