बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 29 जून को
बहराइच, जून 26 -- बहराइच। किसान पीजी कॉलेज के समस्त छात्राओं की बीकाम चतुर्थ सेमेस्टर की डिजिटल मार्केटिंग प्रायोगिक/मौखिकी परीक्षा 29 जून को सुबह 9 बजे से होगी। आंतरिक परीक्षक डॉ.सतीश सिंह ने बताया कि सभी छात्रायें समय से विभाग में उपस्थित हों। परीक्षा छूट जाने की स्थिति में समस्त जिम्मेदारी उनकी होगी। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, संबंधित विषय /पेपर के किसी एक टॉपिक पर फाइल बनाकर अवश्य लिखें और साथ लाएं, उत्तीर्ण वर्ष /सेमेस्टर अंक पत्र की छायाप्रति अवश्य साथ लेकर आएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.