मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की समद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा के दौरान केंद्रीय सचल दल ने सोमवार को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर (बैक) की एक छात्रा को मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा है। वहीं केंद्रीय सचल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सचल दल ने स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण वातावरण कराने के लिए उमेदा देवी पीजी कॉलेज, नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार, उषा सिंह विधि महाविद्यालय, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, राम सुरेश महाविद्यालय मगरहा, राम ललित विधि महाविद्यालय एवं महाविद्यालय कैलहट, राजदीप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केबी पीजी कॉलेज और ...