प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। राजरूपपुर में किराए के कमरे में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रही जौनपुर की छात्रा ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही परिजन भी आत्महत्या की वजह बता सके।जौनपुर के गौरा बादशाहपुर में पचेवरा निवासी सतीष राय चेन्नई में प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी तीन संतानों में छोटी बेटी 19 वर्षीय सृजन राय राजरूपपुर में रहकर झलवा स्थित एक कॉलेज से बीकॉम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार रात उसने कमरे में फांसी लगा ली। फोन कॉल रिसीव नहीं होने पर परिजनों ने मकान मालिक से संपर्क किया। यह भी पढ़ें- बीकॉम की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो सृजन फंदे से लटक रही थी। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक परिजन भी आत्महत्या की वजह...