मिर्जापुर, मार्च 22 -- पड़री। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोगिनी ब्र.कु. सुरेंद्र दीदी के निधन पर रविवार को पड़री स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुयायियों, श्रद्धालु व गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र दीदी ने सन् 1957 में पंजाब के श्रीहरगोविंदपुर से अपने आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की और साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा एवं प्रथम मुख्य प्रशासिका जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) के सान्निध्य में 1961 से ईश्वरीय सेवा में समर्पित रहीं। वर्ष 1964 में काशी आगमन के बाद उन्होंने वाराणसी से लेकर नेपाल तक सनातन संस्कृति एवं राजयोग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने नारी शक्ति, संयम और आध्य...