बीके में अव्यवस्था देखकर फटकार लगाई
फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और गंदगी देखकर उप स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सविता यादव ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सफाई व पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में लगे एसी की कूलिंग ठीक नहीं होने पर भी उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई। डॉ. सविता यादव शुक्रवार को बीके अस्पताल के निरीक्षण के लिए आई थीं। यह भी पढ़ें- 46 डिग्री पारे ने झुलसाया, तीन दिन तक लू का अलर्टनिरीक्षण की शुरुआत बीके अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने अपने निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी से की। उन्होंने इमरजेंसी के अधूरे रिकॉर्ड को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं रेफरल केसों में कमी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेफर किए गए मरीजों के फॉलोअप करने के लिए भी कहा। इसके पश्चात उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.