फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद। भारतीय ट्रेड यूनियनों, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने बीके चौक पर चार श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर काले झंडों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और काला दिवस मनाया। भोजन अवकाश के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय के सामने एकत्रित हुए। सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने की, जबकि संचालन जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहर ने किया। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार से 29 पुराने श्रम कानून बहाल करने व नई श्रम संहिताएं समाप्त करने की मांग की। उन्होंने निजीकरण, ठेका प्रथा पर रोक, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और आठवां वेतन आयोग लागू करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में स्वास्थ्य, नगर निगम, जन स्वास्थ्य व अन्य विभागों ...