कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। एमरॉल्ड गार्डेन सोसाइटी में चल रही एमरॉल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन-2 में खेले गए मैच में बीके कॉम्बटैंट इलेवन ने एसआरए स्ट्राइकर्स को छह विकेट से पराजित किया। एमरॉल्ड गार्डेन परिसर में खेले गए मुकाबले में एसआरए स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 112 रन बनाए। टीम की ओर से मनोज ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में मितेश ने पांच, लव ने तीन व प्रदीप ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में बीके कॉम्बटैंट इलेवन ने 7.3 ओवर में चार विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से साहिल आहूजा ने 24 रन, प्रदीप ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में सुयश गुप्ता ने दो, ऋषभ व ​शिखर ने एक-एक विकेट लिया। मितेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार काशी ज्वैलर्स के डायरेक्टर श्रेयांश कपूर, देविका कपूर, एचएल एग्रो के डायरेक्टर अनूप साह...