फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के हृदय रोगियों के लिए राहत की खबर है। बीके अस्पताल में करीब एक साल बंद हार्ट सेंटर को फिर खोला जाएगा। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आगामी शनिवार को प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री इस सेंटर का औपचारिक उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर सकती हैं। अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को होने वाले संभावित उद्घाटन को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को हार्ट सेंटर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मशीनों की डस्टिंग से लेकर पूरे फ्लोर को सैनिटाइज करने का काम शुरू हो गया है। डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ की तैनाती को लेकर भी अंतिम दौर की ब्रीफिंग की जा रही है, जिससे मरीजों को पहले दिन से ही निर्बाध सेवाएं मिल सकें।गरीबों को मिलेगा बड़ा सहाराबीके अस्पताल मं बने हार्ट सेंटर में करीब एक साल पहले ग...