फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में जल्द ही मरीजों की सुविधाओं के लिए दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को 88 लाख रुपये का फंड जारी कर दिया गया है। एक से डेढ़ सप्ताह में लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने संबंधित विभाग को लिफ्ट इंस्टॉल का फंड भी जारी कर दिया है। बीके अस्पताल में मरीजों की आवाजाही के लिए एक लिफ्ट है। वह भी अक्सर खराब रहती है। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीज को रैंप से अपने वार्ड से जाना पड़ता है। इसकी परेशानियों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीके अस्पताल में दो लिफ्ट लगाने का फैसला किया है। लिफ्ट लगने के बाद मरीजों की परेशानी काफी हद तक समाप्त हो जा...