बीके अस्पताल में नवजात चोरी की घटना के बाद सुरक्षा के बंदोबस्त नाकाफी
फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में नवजात चोरी की घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां नजर आ रही हैं। अस्पताल में जच्चा वार्ड से लेकर अन्य वार्डों तक लोगों की आवाजाही पर पर्याप्त निगरानी नहीं है। हालात यह हैं कि जच्चा वार्ड में प्रवेश करने वालों को रोकने या उनकी जांच करने के लिए कोई विशेष व्यवस्था दिखाई नहीं दी। पहले प्रवेश द्वार पर महिला सुरक्षाकर्मी की तैनाती रहती थी, लेकिन अब वहां कोई महिला सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर नजर नहीं आती। बता दें कि बीके अस्पताल प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक लोग आते हैं। इनमें अकेले ओपीडी के ही 1800 मरीज होते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। वहीं वार्डों में भर्ती मरीजों के मिलने के उनके तीमारदार भी आते हैं। इन लोगों के वेश में बीके अस्पताल में बच्चा चोर भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.