बीके अस्पताल में दांतों का प्रत्यारोपण होगा
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सुविधा मिलने जा रही है। अब मरीजों को दांतों के प्रत्यारोपण (डेंटल इंप्लांट) के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। बीके अस्पताल प्रबंधन ने दंत विभाग में दांतों का प्रत्यारोपण शुरू करने की योजना तैयार की है और इसके लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों की मंजूरी के लिए भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद अस्पताल में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
वर्तमान स्थिति वर्तमान में बीके अस्पताल की दंत ओपीडी में रोजाना करीब 60 से 70 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में मरीजों को दांत निकालने, सफाई, आरसीटी, फिलिंग सहित कई सुविधाएं मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा जबड़ों के एक्सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.