बीके अस्पताल में दांतों का उपचार
फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, सरसमल। बीके सिविल अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक्स (दांतों की सीधाई और ब्रेसेस) सेवा शुरू कर दी गई है। इसके तहत टेढ़े-मेढ़े दांतों, दांतों के बीच गैप और जबड़ों की बनावट से जुड़ी समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार किया जाएगा। अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिस्ट की देखरेख में फिलहाल करीब 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। दांतों और जबड़ों की समस्याओं का होगा विशेषज्ञ इलाज
बीके सिविल अस्पताल में नई सेवाएं बीके सिविल अस्पताल में शुरू की गई नई सेवा के तहत दांतों की असमान बनावट, आगे-पीछे निकले दांत, दांतों के बीच अधिक दूरी और जबड़ों के असंतुलन जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। अस्पताल में नियुक्त ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. मीनू मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार योजना तैयार कर रही हैं। दंत विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रकार की समस्याओं का समय पर उपचार होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.