फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बीके अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को अब गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। अस्पताल के वार्डों में एसी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे भर्ती मरीजों को गर्म मौसम में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि पिछले दिनों विधायक धनेश अदलखा ने बीके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान मरीजों ने गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की शिकायत की थी। इसके अलावा एक महिला द्वारा कूलर लेकर अस्पताल पहुंचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्डों में एसी लगाने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में मरीजों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। एसी लगने ...